How To Reach


मुख्य पृष्ठ > कैसे पहुँचें

मुख्य पृष्ठ
दिशा निर्देश

कैसे पहुँचें

श्री मुक्तेश्वरनाथ मंदिर बिहार राज्य के मधुबनी जिला अंतर्गत अंधराठाढ़ी प्रखंड के देवहार गांव में स्थित है। जिले के साथ-साथ पूरे मिथिलांचल और राज्य भर से श्रद्धालु अपने बेहतर जीवन की कामना करने यहां आते हैं। यह मंदिर मिथिलांचल के प्रसिद्ध शिवालयों, तीर्थ-स्थलों और पर्यटन-स्थलों में से एक है। अपने ऐतिहासिक महत्व के कारण मंदिर पूरे मिथिला क्षेत्र में बहुत प्रसिद्ध है। यहां ट्रेन, बस, टैक्सी और ऑटोरिक्शा आदि जैसे परिवहन के विभिन्न साधनों द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है।

❖ मंदिर का पता - देवहार, अंधराठाढ़ी, मधुबनी, बिहार
❖ स्थानीय भाषा - मैथिली, हिन्दी, अंग्रेजी
❖ समय क्षेत्र - आई. एस. टी (यूटीसी +05:30)
❖ ऊंचाई - समुद्र तल से 61 मीटर
❖ भौगोलिक स्थिति - 26° 24' 37.45" उत्तर 86° 16' 13.53" पूर्व
❖ दर्शन करने का सर्वोत्तम मौसम - संपूर्ण वर्ष (सभी मौसमों में)

मंदिर पहुंचने के लिए गूगल मैप की भी मदद ली जा सकती है। गूगल मैप की मदद प्राप्त करने के लिए ऊपर दिए गए दिशा निर्देश बटन पर क्लिक करें और गूगल मैप के दिशा निर्देशों का पालन करें।

वायु मार्ग

निकटवर्ती हवाई अड्डा दरभंगा और पटना है।

रेल मार्ग

वाचस्पतिनगर, राजनगर, मधुबनी और झंझारपुर रेलवे स्टेशन बाबा मुक्तेश्वरनाथ मंदिर के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन हैं।

सड़क मार्ग

राजधानी पटना से 197 किलोमीटर, जिला मुख्यालय मधुबनी से 26 किलोमीटर, झंझारपुर से 19 किलोमीटर और वाचस्पतिनगर से 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

अन्य साधन

वायु मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग के अलावा यहाँ यातायात के अन्य सार्वजनिक परिवहन जैसे रिक्शा, ऑटो रिक्शा, बस और टैक्सी या निजी परिवहन द्वारा भी आसानी से पहुंचा जा सकता है।

Sri Mukteshwarnath (Main Temple)

मंदिर का पता

देवहार, अंधराठाढ़ी, मधुबनी,
बिहार, पिनकोड 847224, IN

समय - सारणी

प्रातः 05:00 AM - अपराह्न 12:00 PM
अपराह्न 04:00 PM - रात्रि 09:00 PM
प्रातःकालीन महाश्रृंगार एवं महाआरती 05:30 AM
संध्याकालीन महाश्रृंगार एवं महाआरती 08:30 PM

Developed & Maintained By: BMD Foundation | Follow us on: